सुगौली में 960 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सुगौली में 960 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में सुगौली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की।

थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने श्रीपुर एसएसटी प्वाइंट के पास से 960 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पंचभेड़िया गांव निवासी संजय पंडित पिता महंत पंडित के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक मोटरसाइकिल नंबर बीआर 05 एडी/ 7261 भी जब्त की है। पुष्टि थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page