केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक रविवार से करेंगे अनशन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक रविवार से करेंगे अनशन
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। वह कथित नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।’कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी दी। यह भूख हड़ताल सीजेपी की ओर से जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन का हिस्सा है।

इससे पहले, सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में कहा था कि वे सरकार के जवाब का 27 जून तक इंतजार करेंगे। यदि सरकार की तरफ से शिक्षा प्रणाली में सुधार या लद्दाख के पर्यावरण और संस्कृति की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तो वे 28 जून से जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठेंगे।

सीजेपी ने देशभर के युवाओं तथा नागरिकों से अपील की है कि वे 28 जून को जंतर-मंतर पहुंचकर सोनम वांगचुक और इस मुहिम के समर्थन में एकजुटता दिखाएं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page