जमीन माफिया के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, डंपर जेसीबी बरामद, एक गिरफ्तार 

Facebook WhatsApp

मोतिहारी। छतौनी थाना क्षेत्र स्थित हवाई अड्डा परिसर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश को जिला प्रशासन ने समय रहते विफल कर दिया। देर रात कुछ लोग मिट्टी भराई कर सरकारी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।

इसकी गुप्त सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव के निर्देश पर सदर अंचलाधिकारी (सीओ) एवं छतौनी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, इस दौरान मौके से मिट्टी भराई में इस्तेमाल किए जा रहे एक हाईवा (डंपर), एक कार तथा एक इलेक्ट्रिक बाइक जब्त की गई। पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भितहा गांव निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया।  

मामले में छतौनी थाना में पांच नामजद एवं कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी को पूरे मामले की विस्तृत जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अपर थानाध्यक्ष अभिनव राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके और सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page