गुरु पूर्णिमा पर निकाली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

Facebook WhatsApp

रक्सौल। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर एवं आसपास के विभिन्न मठों और मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शहर के काली मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं युवा शामिल हुए। शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग, कोईरिया टोला, नहर चौक सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः काली मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु जयकारों और भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। मठ-मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु की महिमा का स्मरण करते हुए समाज में ज्ञान, संस्कार और आध्यात्मिक परंपरा को बनाए रखने का संकल्प लिया।

शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो एवं अंचलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे मार्ग पर तैनात रहे। अधिकारियों ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page