सुगौली में एनएच और प्रमुख सड़कों से जल्द हटेगा अतिक्रमण

सुगौली में एनएच और प्रमुख सड़कों से जल्द हटेगा अतिक्रमण
Facebook WhatsApp

एसडीएम की समीक्षा बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

​चीनी मिल की खाली जमीन पर सब्जी मंडी बसाने का सुझाव

​सुगौली। थाना क्षेत्र  से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग और नगर के मुख्य बाजारों को जल्द ही अतिक्रमण से मुक्ति मिलेगी। एनएच के दोनों किनारे लगने वाली सब्जी दुकानों और मुख्य सड़कों पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।​

शुक्रवार की अपराह्न सदर अनुमंडल अधिकारी  अरुण कुमार और एसडीपीओ सदर-1 दिलीप कुमार नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक कर शहर की ज्वलंत समस्याओं पर गहन समीक्षा की।

​बैठक में एनएच किनारे लगने वाली सब्जी दुकानों से होने वाली दुर्घटनाओं और ट्रैफिक जाम को देखते हुए स्थानीय लोगों ने चीनी मिल की खाली जमीन पर स्थायी सब्जी मंडी की व्यवस्था करने का सुझाव दिया। बाजार की मुख्य सड़क पर खुदरा दुकानदारों, ठेला-टेम्पू चालकों तथा स्टेशन रोड के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

एसडीएम अरुण कुमार ने अंचलाधिकारी कुंदन कुमार को निर्देश दिया कि एनएच किनारे, बाजार रोड और स्टेशन रोड की अविलम्ब मापी कराई जाए। इसके बाद अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने और माइकिंग के माध्यम से सचेत करने का आदेश दिया गया। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सूचना अवधि समाप्त होते ही दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

शहर की सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए स्थानीय निकाय, प्रशासन और समाजसेवियों की साझा पहल जरूरी है। लोगों को व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर सोचना होगा,समस्याओं का समाधान हर हाल में कराया जाएगा।समीक्षा के दौरान जब एसडीएम ने नगर पंचायत कर्मियों को तलब किया,तो प्रधान सहायक प्रमोद पासवान और आधा दर्जन सहायकों को छोड़ कर अधिकांश वरीय कर्मी व अधिकारी नदारद मिले।

वहीं मुख्य पार्षद पति अलीहसन ने कार्यपालक पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जेई इशराक अहमद को महीनों पहले हटाए जाने के बावजूद उनसे काम लिया जा रहा है। ​बैठक में बीडीओ नूतन किरण,थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह,उप मुख्य पार्षद पति विकास शर्मा, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक गुप्ता,प्रियांशु सर्राफ,संजय सर्राफ,सागर खंडेलवाल,संदीप अग्रवाल, अंकुर चौधरी और ओम प्रकाश विश्वकर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page