लीची के पेड़ से गिरकर बच्चे की मौत,कोहराम 

लीची के पेड़ से गिरकर बच्चे की मौत,कोहराम 
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के कृतपुर मठिया गांव वार्ड संख्या-7 में शुक्रवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में लीची तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान पहाड़पुर थाना क्षेत्र निवासी बिकाऊ मुखिया के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राहुल गांव के समीप स्थित एक लीची के बगीचे में पेड़ पर चढ़कर लीची तोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक पेड़ की डाल टूट गई, जिससे वह सीधे जमीन पर गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोट लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-चित्कार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने बच्चे को संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की पुष्टि करते हुए अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-7 स्थित लीची बगीचे में हुई है।

सूचना मिलते ही दरोगा नीलम कुमारी को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page