Facebook WhatsApp

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार अब रामविलास पासवान और कैलाशपति मिश्र की जयंती पर राजकीय समारोह किया जाया जाएगा। इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना के गर्दनीबाग में बिहार का पहला टेक पार्क विकसित करने के लिए एनबीसीसी (इंडिया) से साथ समझौता (एमओयू) करने को मंजूरी दे दी। सरकार को उम्मीद है कि इस परियोजना से 5 हजार से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे और 100 से अधिक कंपनियां निवेश के लिए आकर्षित होंगी।

बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार, मंत्रिमंडल ने बिहार वित्त (संशोधन) नियमावली, के तहत नामांकन के आधार पर एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड का चयन करने की स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही विभाग और कंपनी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर करने की भी मंजूरी दी गई है।सरकार के अनुसार, पटना के गर्दनीबाग में बनने वाला टेक पार्क, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं (आईटीईएस) के पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे राजधानी में आईटी क्षेत्र को बढ़ावा मिलने और अन्य महानगरों की तर्ज पर तकनीकी एवं कारोबारी गतिविधियों का विस्तार होने की उम्मीद हैमंत्रिमंडल ने ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कों के रखरखाव के लिए ग्रामीण सड़क अनुरक्षण एवं प्रबंधन कार्यक्रम (आरआरआरएमपी) लागू करने का निर्णय लिया। इसके तहत उन ग्रामीण सड़कों की नियमित मरम्मत, नवीनीकरण और देखरेख की जाएगी, जिनकी पांच साल की अनुरक्षण अवधि पूरी हो चुकी है या भविष्य में पूरी होगी।

इस व्यवस्था का उद्देश्य ग्रामीण सड़कों को समय से पहले खराब होने से बचाना, उनकी उपयोगिता बनाए रखना और सरकारी राशि का प्रभावी इस्तेमाल सुनिश्चित करना है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।

कैबिनेट के कुछ अहम फैसले
-पटना में टेक पार्क के निर्माण और विकास के लिए एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन मंजूर।
-दरभंगा एयरपोर्ट के पास लॉजिस्टिक पार्क और कार्गो हब निर्माण के लिए भूमि अर्जन और संशोधित प्रशासनिक मंजूरी।
-पथ निर्माण विभाग में पूर्व में निविदा में न्यूनतम दर सीमा 10% को पुनः बहाल करने की मंजूरी।
-रामविलास पासवान की जयंती प्रत्येक वर्ष 5 जुलाई को राजकीय समारोह के रूप में मनाने की स्वीकृति दी गई।
कैलाशपति मिश्र की जयंती प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को आईसीएआर परिसर, पटना में राजकीय समारोह के रूप में मनाने की स्वीकृति दी गई।
-वैशाली में पीपीपी मोड से 5 स्टार रिजॉर्ट बनाने की मंजूरी।
-राज्यपाल सचिवालय, पटना में विभिन्न काम के लिए बिहार आकस्मिकता निधि से 1.50 करोड़ रुपये की मंजूरी।
-बिहार काष्ठ आधारित उद्योग (स्थापना एवं विनियमन) नियम, 2025 में संशोधन को मंजूरी।
-मोतिहारी में केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए 30 साल के लिए लीज पर भूमि बंदोबस्त करने की मंजूरी।
-बिहार सूचना प्रौद्योगिकी अवर सेवा नियमावली, 2026 के गठन को मंजूरी।

-सामान्य प्रशासन विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, वर्ष 2027 के लिए बिहार सरकार के कार्यालयों में अवकाश और प्रतिबंधित अवकाश की सूची घोषित करने की मंजूरी दी गई है

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page