सारण शिक्षक सीट पर भाजपा के बागी पूर्व प्रदेश संयोजक रमेंद्र राय को पार्टी ने किया निष्कासित

सारण शिक्षक सीट पर भाजपा के बागी पूर्व प्रदेश संयोजक रमेंद्र राय को पार्टी ने किया निष्कासित
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव-2026 में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के कारण सिवान निवासी रमेंद्र राय को पार्टी ने से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

उक्त कार्रवाई संबंधी पत्र सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय की ओर से जारी किया गया है। इस पर प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अक्षय कुमार के हस्ताक्षर हैं।

भाजपा के मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक ने निष्कासन की जानकारी देते हुए बताया कि रमेंद्र राय भाजपा बिहार के पूर्व प्रदेश संयोजक, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ रह चुके हैं।इसके बावजूद पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में चुनाव लड़ रहे है,लिहाजा संगठन ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उक्त कारवाई की है। Arts खिलाफ छह वर्षों के निष्कासन की कार्रवाई की गई है।

मीडिया प्रभारी ने कहा कि पार्टी के निर्णय और संगठनात्मक अनुशासन का पालन करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ना पार्टी के अनुशासन के दायरे में कार्रवाई का विषय है।उन्होंने कहा कि संगठन की गरिमा, एकजुटता और अनुशासन बनाए रखना सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। निष्कासन पत्र के जरिए पार्टी ने अपना अनुशासनात्मक निर्णय स्पष्ट कर दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page