छतौनी के आवासीय होटल में शराब पार्टी करते छह युवक गिरफ्तार
होटल का मैनेजर भी पुलिस गिरफ्त में,कमरा बुक नहीं करने का आरोप
मोतिहारी। थाने से महज चंद कदम के फासले पर एक आवासीय होटल में जमकर शराब पार्टी की जा रही थी। उक्त मामला छतौनी थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमरन होटल के एक कमरे से शराब पार्टी करते अच्छे रसूख वाले घर के 6 युवकों को होटल के मैनेजर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बताता गया है कि कमरा नंबर 106 से उक्त युवकों की गिरफ्तारी की गई है। इस संबंध में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए युवकों में अमर छतौनी निवासी मनोज यादव का पुत्र गोलू कुमार उर्फ रौशन , विचारी राय का पुत्र रोहित यादव , सुनील कुमार का पुत्र रोहित कुमार , भवानीपुर जिरात के सतेंद्र वर्मा का बेटा राहुल राज , होटल मैनेजर संग्रामपुर भटकरज़ा का संदीप राम शामिल है। इस मामले में होटल मालिक के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। उक्त युवकों का कमरा बुक नहीं था। ऐसे में होटल मैनेजर पर भी गंभीर आरोप है। पुलिस ने होटल के डस्टबिन से कई शराब की खाली बोतले बरामद की है,जिसमें मल्टी ब्रांड का शराब शामिल है। शराब के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह बड़ी कारवाई पुलिस ने की है। पुलिस टीम में डीएसपी सदर 1 दिलीप कुमार , थानाध्यक्ष छतौनी सुनील कुमार , अपर थानाध्यक्ष रजनीकांत कुमार , एसआई अजीत राज , नवीन कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

