बिहार विधानसभा चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी,आचार संहिता लागू: डीएम

बिहार विधानसभा चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी,आचार संहिता लागू: डीएम
Facebook WhatsApp

  • पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में नामांकन 13 से 20 अक्टूबर तक, मतदान 11 नवंबर को

मोतिहारी। आज चुनाव आयोग के प्रेस नोट जारी होने के बाद कि पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण जिले में आचार संहिता संपूर्ण जिले में प्रभावी हो गया है। आगामी 13 अक्टूबर से प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो कर 20 अक्टूबर तक चलेगी। जबकि मतदान 11 नवंबर को दूसरे चरण में होगा। 14 नवंबर से मतगणना शुरू होगी और 16 तक चुनाव प्रक्रिया संपन्न करा ली जाएगी।
इस संबंध में मोतिहारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं एसपी स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त रुप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी है। पूर्वी चंपारण के 12 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के लिए 13 से 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि निर्धारित की गई है। स्कूटनी 21 अक्टूबर को होगी। वहीं 23 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि निर्धारित है। वहीं मतदान 11 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगी। जबकि मतगणना 14 नवंबर को सुबह सात बजे से शुरू होगी । चुनाव की प्रक्रिया 16 नवंबर तक संपन्न करा दिया जाएगा। डीएम ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले सभी बारह विधानसभा क्षेत्र में कुल 34, 34575 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसके लिए 4095 मतदान केंद्र 1901 मतदान भवनों में बनाए गए हैं। वहीं मतदाताओं को मतदान को लेकर पहचान के 11 विकल्प दिए गए हैं। जिसमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, कर्मियों के लिए संबंधित संस्थान से जारी पहचान पत्र, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, आधार कार्ड आदि शामिल हैं। मौके पर डीडीसी प्रदीप कुमार, नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव, सदर एसडीओ एवं डीपीआरओ मौजूद थे।

24 अर्धसैनिक बलों की कंपनी मोतिहारी पहुंची : एसपी

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिले में 24 अर्धसैनिक बलों की कंपनी मोतिहारी में पहुंच चुकी है। जिसके साथ पूरे जिले में फ्लैग मार्च शुरू कर दिया गया है। फरार वांटेड अपराधियों को चिन्हित किया गया है। जिसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अवैध शराब के धंधे और नशा का व्यापार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसी भी तरह की संदिग्ध स्थिति, भय और चुनाव में रूपये लेन-देन आदि की सूचना मेरे मोबाइल वाट्स एप नंबर 9031827100 पर दे सकते हैं। शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page