मंत्री ने इलाके के दुर्गा मंदिरों मे घूमकर माथा टेका
श्रद्धालू भक्तो से लिया आशीर्वाद।
हरसिद्धि।गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान विधानसभा क्षेत्र के तक़रीबन सभी दुर्गा पूजा पंडाल व मंदिरों मे जाकर माथा टेकर आशीर्वाद लिया है। इस दौरान वे हरपुर राय मिलाकना टोला मंदिर, पोखरा चौक स्थित मंदिर, रानीच्छपरा मंदिर, दनही, अहिरगवा, मेहता टोला, बारमसवा, ओलाहा, भादा, मानिकपुर, रुपडीह सहित अनेक मंदिरों पर जाकर पूजा अर्चना किया। दनही माई स्थान मंदिर मे जाकर मंत्री पूजा किये। जहाँ आचार्य पंडित अरविन्द तिवारी, यजमान मुकेश सिंह, पूजा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण चौधुर आदी से मिलकात किया। उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास कार्य मे वे पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे। इस दौरान भाजपा के वरीय नेता दीपक शर्मा, ओलाहा के पैक्स अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, भाजपा महामंत्री राहुल कुमार तिवारी, मुकेश दास, प्रदीप गुप्ता, दिलीप गुप्ता सहित अनेक थे।

