थानो में अब बच्चों की समस्याओं के निपटारे के लिए होगे स्पेशल पदाधिकारी
मोतिहारी। महिला हेल्प डेस्क की तर्ज पर अब थाने में बच्चों से जुड़े समस्याओं के समाधान के लिए अधिकृत पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले के कुल 52 थानों में बच्चों की समस्याओं को विशेष तौर पर निपटाने के लिए बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
इसको लेकर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने आदेश जारी करते हुए सभी थानों में एक बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करते हुए उन्हें नई जिम्मेवारी दी है। बताते है कि बच्चों से जुड़े अब किसी भी समस्या के लिए लोग सीधे उक्त पदाधिकारी से मिलेगे और उनके समस्या का समाधान हो जायेगा। सरकार के इस पहल की खूब सराहना की जा रही है।

