बड़हरवा मे पुलिस ने छापेमारी कर देशी पिस्टल के साथ एक युवक को पकड़ा

बड़हरवा मे पुलिस ने छापेमारी कर देशी पिस्टल के साथ एक युवक को पकड़ा
Facebook WhatsApp


पकड़ा गया युवक होमगार्ड जवान का है पुत्र

तुरकौलिया।जयसिंहपुर दक्षिणी पंचायत के बड़हरवा गाँव मे पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को देशी पिस्टल के साथ पकड़ा है। पकड़ा गया युवक संजीव दुबे का पुत्र शिवम दुबे है। संजीव दुबे होमगार्ड का जवान है। फिलहाल वे डायल 112 मे कार्यरत है।

बताया जाता है कि पुलिस को सुचना मिली थी कि बड़हरवा के शिवम दूबे देशी पिस्टल लेकर घूम रहा है। सुचना पर दरोगा मनीष राज वरीय पुलिस पदाधिकारी को जानकारी देते हुए पुलिस बल के साथ बड़हरवा काली मंदिर के पास छापेमारी की। जहाँ से शिवम को पिस्टल के साथ पकड़ा गया।

थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि मामले मे शिवम के आपराधिक इतिहास को खंगला जा रहा है। हथियार कहा से लाया था, इसकी जानकारी हासिल की जा रही है। मामले मे दरोगा मनीष राज के स्वलिखित व्यान पर एफ आई आर दर्ज किया गया है। पकडे गए युवक को बुधवार को न्यायिक हिरासत मे भेजा जायेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page