कोइरगांवा बिंदटोली चंवर में शराब की दस भट्टियां ध्वस्त, पांच सौ लीटर चुलाई शराब बरामद

कोइरगांवा बिंदटोली चंवर में शराब की दस भट्टियां ध्वस्त, पांच सौ लीटर चुलाई शराब बरामद
Facebook WhatsApp

संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के कोइरगांवा बिंदटोली चंवर में पुलिस ने अवैध देशी शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने चंवर में संचालित करीब आठ से दस शराब की भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। मौके से करीब दो हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब का घोल नष्ट किया गया, जबकि पांच सौ लीटर से अधिक देशी चुलाई शराब बरामद की गई।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि कोइरगांवा बिंदटोली चंवर में लंबे समय से देशी शराब निर्माण के लिए चर्चित रहा है। पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से शराब कारोबारियों में भय का माहौल है।

थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि शराब निर्माण एवं कारोबार में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। उनकी पहचान होने के बाद उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page