थानों में चला श्रमदान अभियान,2 अक्टूबर को मिलेगी स्वच्छता रेटिंग
पूर्वी चंपारण। जिले के थानों में पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस कर्मियों ने श्रम दान किया। इस दौरान थाने की सफाई की गई। थाना परिसर के झाड़ झंखाड़ को साफ कर सूखे और धूल भरे जगहों पर पानी भी डाला गया।
इस बीच जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के सम्मिलित प्रयास से विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर थाना परिसर की साफ-सफाई की गई।
एसपी ने बताया है कि थाना सफ़ाई अभियान में तीन चीजे विशेष तौर पर देखी जाएगी। थानों की रैंकिंग भी होगी जिसमें थाने कैंपस में झाड़ी कहीं नहीं दिखे, पानी जमा हुआ नहीं हो , बैरक, मेस किचन और बाथरूम की नियमित सफाई जरूरी है। फिनाइल या दूसरे कीट नाशक का प्रयोग होना जरूरी है।
थाने की बिल्डिंग पर पेड़ पौधे नहीं जमे हो। पानी पाइप का लीकेज बंद हो और बाथरूम की व्यवस्था भी उचित हो। इन व्यवस्थाओं की सुदृढ़ रखने के लिए थानाध्यक्ष और थाना मैनेजर की जिम्मेदारी तय की गई है। बताते है कि 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती पर थानों की स्वच्छता रैंकिंग जारी की जाएगा।

