मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद चुनाव आयोग ने जारी किया मतदाता सूची,जानिए कैसे सर्च करे अपना नाम
पटना। चुनाव आयोग ने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR) की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है।ऐसे आपका नाम है या नहीं,इसे आप आसानी से चेक कर सकते हैं। अगर आपकी कोई जानकारी गलत है तो उसे ठीक कराना भी आसान है। अगर नाम नहीं है, तो अब भी जुड़वाने का मौका है। जानिए कैसे होगा यह सब
अगर ऑफलाइन जानकारी प्राप्त करना चाहते है,तो इसके आपको बुथ लेवल अधिकारी(BLO) के पास जाना होगा।अगर ऑनलाइन (अपने मोबाइल या साइबर कैफे से जानकारी प्राप्त करना चाहते है,तो
सबसे पहले चुनाव आयोग के बेवसाइट https://voters.eci.gov.in/ को खोले
फिर download-eroll वेबसाइट पर जाएं।
अपना जिला सिलेक्ट करें।
इसके बाद अपनी विधानसभा का नाम दर्ज करें।
भाषा सिलेक्ट करें।
ROLL TYPE वाले ऑप्शन में SIR 2025 दर्ज करें।
इसके बाद कैप्चा डालें।
आपकी विधानसभा की पूरी लिस्ट आ जाएगी।
जिसमें आपके बूथ का नाम दिया गया है।
इसमें अपना बूथ सर्च करें।
आपका नाम सर्च करे।

