आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान

आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान
Facebook WhatsApp

चिरैया। ब्लॉक रोड स्थित एक निजी स्कूल परिसर में रविवार को एससी-एसटी संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार राम ने की, जबकि संचालन अनिल पासवान ने किया। बैठक में संघ के नेताओं ने आरक्षण में वर्गीकरण के प्रस्तावित प्रावधान के विरोध में चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर संगठन के कार्यकर्ता एकजुट होकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे।

बैठक में आगामी 7 अक्टूबर को जिला मुख्यालय मोतिहारी में आयोजित प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए संगठन के स्तर पर व्यापक तैयारी करने की अपील की। बैठक के दौरान संगठन की एकजुटता और आगामी कार्यक्रम को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

मौके पर विद्यानंद राम, जगजीत राम, जसवंत राम, चांदसी राम, मनोज राम, धर्मेंद्र राम, प्रभु कुमार, गगनदेव राम, हरेंद्र राम एवं बिट्टू पासवान समेत संघ के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page