मायके में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस

मायके में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के गायघाट पंचायत के वार्ड तीन स्थित रामनगर में रविवार की संध्या एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका की पहचान इंदु देवी के रूप में हुई है, जो रामनगर निवासी दारोगा साहनी की पुत्री है।

मृतका का ससुराल गोविंदगंज थाना क्षेत्र के झाखड़ा गांव में है। वह गुलशन साहनी की पत्नी थी। बताया जाता है कि वह पिछले कुछ दिनों से अपने मायके रामनगर में रह रही थी। चर्चा है कि ससुराल में कलह के कारण वह डिप्रेशन में थी, जिसके चलते उसने आत्महत्या की होगी। हालांकि मौत के सही कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, दारोगा शशिभूषण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बरामद किया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जबकि मुखिया के पति शिक्षक संतोष कुमार पीड़ित परिवार को दाढ़स दिलाने मे जुटे है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page