लेह हिंसा के बाद समाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक गिरफ्तार,जोधपुर जेल में किया गया शिफ्ट

लेह हिंसा के बाद समाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक गिरफ्तार,जोधपुर जेल में किया गया शिफ्ट
Facebook WhatsApp

नईदिल्ली।लद्दाख में पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शुक्रवार को पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार कर लिया।यह कार्रवाई लेह में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा,आगजनी और प्रदर्शनकारियों से सुरक्षा बलो से हुई भीषण झड़प के बाद 4 लोगों की हुई मौत के बाद हुई है। वांगचुक की गिरफ्तारी के आंदोलन भड़कने की आशंका के मद्देनजर लेह में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। वांगचुक की गिरफ्तारी राज्य पुलिस महानिदेशक एस.डी. सिंह जामवाल के नेतृत्व में लद्दाख पुलिस की एक टीम ने की है। वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद एहतियात के तौर पर लेह में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है और ब्रॉडबैंड की स्पीड कम कर दी गई है।

उल्लेखनीय है,कि लद्दाख को पूर्ण राज्य की दर्जा की मांग को लेकर अनशन पर बैठे वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद 24 सितंबर यानी बुधवार को लेह में हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 90 लोग घायल हो गए। हिंसक झड़पों के बाद लेह में कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया। अब तक 50 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।यहां बता दे कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर वांगचुग के एनजीओ को बैन कर दिया गया है,साथ ही उनके शैक्षणिक संस्था को भी सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पर्यावरण कार्यकर्ता और सामाजिक नेता सोनम वांगचुक को शुक्रवार देर रात जोधपुर लाया गया, जहां उन्हें कड़ी सुरक्षा में सेंट्रल जेल में रखा गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page