सीकारीया शिक्षण संस्थान में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम में युवाओं ने किया सीधा संवाद
मोतिहारी। भाजपा नेता उद्योगपति यमुना सीकरीया ने अपने सीकरीया शिक्षण संस्थान, मोतिहारी में युवा संवाद प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भाजपा के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ, अभियान के तहत किया गया।
जिसका शुभारंभ पूर्व भाजपा प्रवक्ता बिहार अखिलेश कुमार सिंह, भाजपा नेता यमुना सीकरीया पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार मिश्रा, प्रिंसिपल प्रीति दुबे, अनिल प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। जबकि अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया।
प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने कहा भारत के नौजवान लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ हैं, विपक्ष द्वारा जिस प्रकार से झूठ एवं भ्रामक दुष्प्रचार किया जा रहा है, उस झांसे में भारत की युवा शक्ति नहीं आने वाली है, जो लोग लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के वोट से चुनाव जीत कर नहीं आ सकते, वही लोग अराजकता फैलाकर सत्ता पर काबिज होने का ख्वाब देख रहे हैं, जो कभी पूरा नहीं होगा, जिस सरकार को भारत की जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। उसको विदेशी ताकतों से मिलकर अपदस्थ करने का विपक्षी साजिश नाकामयाब होगी।
यमुना सीकरीया ने कहा यह प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम था, युवाओं के सवाल का जवाब सभी अतिथियों के द्वारा दिया गया केंद्र सरकार लगातार युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए कृत संकल्पित है। कार्यक्रम में भारी संख्या में युवा वर्ग उपस्थित थे।

