तीन दिवसीय लधु एवं सीमांत कृषि कार्यशाला सह मत्यस्यकी, यांत्रिकी बागवानी मेला 14 फरवरी से

तीन दिवसीय लधु एवं सीमांत कृषि कार्यशाला सह मत्यस्यकी, यांत्रिकी बागवानी मेला 14 फरवरी से
Facebook WhatsApp


पीपराकोठी।  कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आगामी 14 से 16 फरवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय लघु एवं सीमांत कृषि कार्यशाला सह मत्यस्यकी, यांत्रिकी बगवानी व पशु मेले को लेकर शनिवार को केंद्र के सभागार में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह तथा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.एस. पांडेय ने पदाधिकारियों, एफपीओ के अध्यक्षों और विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।

इसके साथ ही उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक के दौरान सांसद राधामोहन सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृषि विज्ञान केंद्र में भव्य कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में लघु एवं सीमांत किसानों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिससे किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी मिल सके। इसके अलावा मत्स्य पालन, कृषि यंत्रीकरण, बागवानी तथा पशुपालन से संबंधित विशेष प्रदर्शनी एवं मेला भी आयोजित किया जाएगा। जिससे किसानों को नई तकनीकों और संसाधनों की जानकारी प्राप्त होगी।

उन्होंने बताया कि मेले का उद्घाटन 14 फरवरी को बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी और कृषि मंत्री रामकृपाल यादव द्वारा किया जाएगा। वहीं मेले के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर तथा बिहार के पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री सुरेंद्र मेहता कार्यक्रम में शामिल होंगे। तीसरे दिन समापन समारोह में किसी केंद्रीय मंत्री के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। बैठक में मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों और संस्थाओं से समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। कृषि मेला किसानों के लिए नई तकनीक, उन्नत बीज, कृषि यंत्र एवं पशुपालन से जुड़ी जानकारियों का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। साथ ही इस अवसर पर जिले के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जायेगा। साथ ही पॉच विधानसभा के पांच टाॅप स्वयं सहायता समुहो को विशेष उपाहार दिया जायेगा।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह, निर्देशक प्रसार शिक्षा डॉ. आर के, सदर एसडीओ आईएएस अरुण कुमार, केवीके प्रमुख डॉ. अरविंद कुमार सिंह, वैज्ञानिक डॉ. आरबी शर्मा, मनीष कुमार, अंशु गैंगवार, गायत्री कुमारी, बीटीएम राजेश्वर सिंह, गौरव कुमार, प्रगतिशील किसान राजेश कुमार यादव व रविन्द्र सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page