दो ज्वेलरी दुकानों  से करीब 22 लाख रूपये की आभूषण की हुई चोरी

दो ज्वेलरी दुकानों  से करीब 22 लाख रूपये की आभूषण की हुई चोरी
Facebook WhatsApp


– खोजी कुत्ता के साथ पुलिस ने की तहकीकात
मोतिहारी। तुरकौलिया
थाना क्षेत्र के माधोपुर गोपाल चौक स्थित दो ज्वेलर्स की दुकान में अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की है। चोरो ने दोनों दुकान से करीब 22 लाख रूपये की आभूषण चुराई है।

मामले मे शंकरसरैया कसवा टोला के रहने वाले दुकान सचालक टुनटुन कुमार व ध्रुव साह ने थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया है।बताते है कि माधोपुर गोपाल चौक पर इंडियन बैंक के नीचे तल्ला पर सकचन महतो के मकान स्थित टुनटुन ज्वेलर्स दुकान का ताला व शटर काटकर चोरों ने रात मे दुकान मे रखे तिजोरी तोड़ कर सात किलोग्राम चांदी एवं तीस ग्राम सोने के आभूषण को चुरा लिए। दुकानदार टुनटुन ने  चोरी गयी आभूषणो की कीमत करीब 18 लाख रूपये आंकी है।

वही बगलगीर अजीत ज्वेलर्स दुकान मे पीछे से सेंध मारकर चोरों ने करीब डेढ़ किलोग्राम चांदी व छह ग्राम सोने के आभूषण चुरा लिए। दुकानदार ध्रुव साह ने बताया कि चोरी गई आभूषण की कीमत करीब चार लाख रूपये होंगी। खोजी कुत्ता के निशानदेही पर दुकान के पीछे करीब 300 मीटर दूरी पर एक पोखर के समीप सोने, चांदी के आभूषण का खाली डिब्बा, सीसीटीवी कैमरा व हार्ड डिस्क को पुलिस ने बरामद किया है।

दूसरी ओर चोरी की लगातार हो रही घटना से व्यवसायियो मे पुलिस के प्रति आक्रोश दिखा। पुलिस गश्ती पर सवाल खड़ा हो रहा है। अपर थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि  पोखर के पानी से हार्डडिस्क मिला है।  मामले का यथाशीघ्र उदभेदन कर लिया जाएगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page