बजट विकसित भारत की नींव,युवाओं को बनाएंगा आत्मनिर्भर: राधा मोहन

बजट विकसित भारत की नींव,युवाओं को बनाएंगा आत्मनिर्भर: राधा मोहन
Facebook WhatsApp


मोतिहारी।  नगर भवन में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से बजट संवाद कार्यक्रम का आयोजन मोर्चा के अध्यक्ष बब्लू पासवान की अध्यक्षता में हुआ। वहीं दूसरे संवाद की अध्यक्षता महिला मोर्चा  की जिलाध्यक्ष नीता शर्मा ने की। इस अवसर पर सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि यह बजट विकसित भारत की नींव रखने वाला है, जिसमें  युवाओं व इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया गया है।

कई दशकों तक भारत के युवाओं में प्रतिभा और आकांक्षाएं होते हुए भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रासंगिक कौशल और सार्थक अवसरों तक सीमित पहुंच के कारण वे अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग नहीं कर पा रहे
थे। प्रशिक्षण व्यवस्था और संस्थागत सहयोग में संरचनात्मक कमियों के चलते अनेक युवा देश की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति में सक्रिय भागीदारी से वंचित रह गए, जबकि उनमें योगदान देने की प्रबल इच्छा थी।

2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को विकास के केंद्र में रखा गया। शिक्षा, सुधार, कौशल विकास, उद्यमिता और खेलों पर निरंतर ध्यान के माध्यम से पिछले एक दशक में अध्ययन, रोजगार और नेतृत्व के नए अवसर सृजित हुए हैं। इसी दृष्टिकोण से प्रेरित इन प्रयासों ने युवाओं को सशक्त बनाते हुए, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्रदान किया है।

कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य युवाओं को अवसर और संसाधन उपलब्ध कराना।उन्होंने कहा कि अंतर्देशीय जलमार्ग क्षेत्र के लिए विशेष जनशक्ति को प्रशिक्षित करने के लिए क्षेत्रीय उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना से मांग वाले अंतर्देशीय कार्गो क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए रोजगार और विशेष कौशल विकास के
अवसर प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

आईसीए, आईसीएआई और आईसीएमएआई जैसे पेशेवर निकायों को छोटे शहरों में काॅरपोरेट मित्र का कैडर बनाने के लिए अल्पकालिक, मॉड्यूलर पाठ्यक्रम पेश करने में सक्षम बनाना है। इसके माध्यम से ऐसे श्पैरा-प्रोफेशनल  तैयार करना है जो (एमएसएमई) सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों) को सहायता हो सकेगी। बजट संवाद कार्यक्रम में मछुआ आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, नगर निगम उप मेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद, भाजपा युवा मोर्चा प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष सुधांशु रंजन, महिला मोर्चा प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष मीना मिश्रा, महामंत्री महिला मोर्चा पूजा सिंह, उषा गुप्ता, महामंत्री युवा मोर्चा चंदन कुमार,सन्नी सिंह, विधानसभा संयोजक ओम प्रकाश सिंह,आईटी सेल संयोजक ऋषभ झा, विकास कुमार और उज्जवल कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्रा मौजूद रहे। उक्त जानकारी सुधीर कुमार गुप्ता
जिला सह मीडिया प्रभारी ने दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page