बड़हरवा पेट्रोल पम्प पर असमाजिक तत्वों ने मारपीट कर छीने 75 हजार रूपये

बड़हरवा पेट्रोल पम्प पर असमाजिक तत्वों ने मारपीट कर छीने 75 हजार रूपये
Facebook WhatsApp


– पम्पकर्मी-मालिक के साथ मारपीट
– तीन नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपित

तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर दक्षिणी पंचायत स्थित बड़हरवा पेट्रोल पम्प पर शनिवार को असामाजिक तत्वों ने पम्पकर्मी एवं मालिक के साथ मारपीट कर 75 हजार रूपये छीन लिए गए। पीड़ित पम्पकर्मी के फोन पर डायल 112 की टीम पहुंचकर घटना की तहकीकात किया।

मामले में मेहता टोला निवासी पम्प मालिक अनीश कुमार ने प्राथमिक की दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि शनिवार के दिन करीब 12.40 बजे उन्हें सूचना मिली कि पम्प पर कुछ लोग आकर पम्पकर्मी से गाली-गलौज व मारपीट कर रहे है।  पम्प पर पहुंचने पर असामाजिक तत्वों को मना किया तो सभी ने उनके उपर हमला कर पॉकेट से 75 हजार रुपया छीन लिये। उन्होंने मामले मे बड़हरवा गांव के ललन शर्मा, मंटू शर्मा व गुलशन कुमार सहित छह अज्ञात को आरोपित किया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page