विद्यालय स्तरीय प्रेरणा उत्सव चक्र-2 का हुआ आयोजन
– 80 प्रतिभागी बच्चों ने लिया भाग
– दो प्रतिभागी बच्चे गुजरात में लेंगे विशेष प्रशिक्षण
पीपराकोठी। स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यालय स्तरीय प्रेरणा उत्सव चक्र -2 का आयोजन शनिवार को किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार का एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत एक बहुद्देशीय कार्यक्रम है। जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर के कला और संस्कृति में गहरी समझ रखने वाले छात्रों की प्रतियोगिता कराई गई।
प्रत्येक विद्यालय से दो प्रतिभागी जिला स्तर पर चयनित होंगे। इसमें एक छात्र व एक छात्रा का होना अनिवार्य है। प्रत्येक जिले से देश भर के दो छात्र गुजरात में विशेष प्रशिक्षण और भ्रमण के लिए एक सप्ताह के लिए भेजे जायेंगे। विद्यालय स्तर पर हुए इस कार्यक्रम में कुल 80 प्रतिभागी छात्र भाग लिया।
इसमें पांच वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें निबंध, कहानी, कविता, कला और संगीत शामिल था। प्रतियोगिता में चयनित दो छात्रों को अवसर दिए जाएंगे, प्रतियोगिता विद्यालय प्रांगण में कराई गई हैं। मौके पर प्रेरणा उत्सव प्रभारी बेबी शुक्ला, हिंदी शिक्षिका डॉ. विजयनी, चंद्रमोहन गोस्वामी सुकेश कुमार सुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

