जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष विद्यालय रसोइया संघ का प्रदर्शन
–
-अपनी मांगों के समर्थन में सौंपा मांग पत्र
मोतिहारी। जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष विद्यालय रसोइयों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के जिला सचिव दिनेश प्रसाद कुशवाहा, कुमांती देवी, छविलाल महतो, सलेकुन नेशा, मालती देवी, बबिता देवी ने किया। प्रदर्शन बांग्ला मध्य विद्यालय से चलकर जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचा एवं सभा मे तब्दील हो गया। संघ के जिला सचिव दिनेश प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि सरकार मध्याह्न भोजन योजना का एनजीओकरण कर रही है, जिससे बच्चों को घटिया खाने की आपूर्ति की जा रही है। इसीलिए एनजीओ को एमडीएम से तत्काल बाहर करना होगा। रसोइयों को सरकारी कर्मचारी, मानदेय 10 हजार आदि की मांग के साथ ही चार श्रम कोड कानून को रद्द करने को कहा।
पिछले तीन महीने से राज्य के लाखों रसोइया का मानदेय बकाया है। उन्होंने रसोइयों को समय से पहले जबरन रिटायर करने का आरोप लगाया।भाकपा माले नेता कामरेड भाग्यनरायण चौधरी,भैरवदयाल सिंह एवं शंभुलाल यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि चुनाव पूर्व रसोइयों का वोट लेने के लिए उनका मानदेय बढ़ा दिया, लेकिन अब उन्हें अन्य सुविधाएं तो दूर महीने महीने मानदेय तक नहीं दिया जाता।
रसोइयों के मानदेय का अविलंब भुगतान करना होगा। ऐक्टू नेता राजेश कुमार ने कहा कि बिहार में एनजीओ को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। जबकि एनजीओ के द्वारा आपूर्ति किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता इतनी घटिया होती है कि बच्चे या तो खाना लेते नहीं और लेते भी है तो फेंक देते हैं। ऊपर से नीचे तक केवल भ्रष्टाचार व्याप्त है। जिला शिक्षा पदाधिकारी से 07 सदस्यीय प्रति निधिमण्डल ने मिलकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
धरना में तारा देवी अनिता देवी ,उषा देवी ,बिगन राम ,शंभु राउत , अफसाना खातून ,रामभरोस राम , दर्शन सहनी, प्रमिला देवी,शंकर साह ,ध्यानी साह, बिगन देवी ,मंटु कुमार,रामप्रवेश राम ,शारदा देवी , मंतुरन देवी , अफसाना खातून,रजिया खातुन ,गीता देवी , उमरावती देवी , अवधेश राउत, फरीदा खातुन, राम एकबाल साह,आनंद कुमार, सोबेया देवी, राजकली देवी ,रंभा देवी ,मुन्नी देवी, सवारी देवी , सुमित्रा देवी, लखी देवी, वालेश्वर सहनी ,हितलाल राय, चंद्रमा देवी, सुभावती देवि आदि शामिल थे।

