छह युवकों के स्टार्टअप का पेंटाओमेनिया कंपनी दिल्ली में अवार्ड के लिए चयन
सिकरहना। चंपारण के छह युवकों ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में देश भर से भाग ले रहे स्टार्टअप पेंटाओमेनिया प्रा.ली.कंपनी का चयन दसवें राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर क्रिएटिव इंडस्ट्री डिसरपॉटर आवर्ड के श्रेणी में फाइनलिस्ट के रूप में चयन किया गया है।
पेंटोओमेनिया एक मार्केटिंग ,ब्रांडिंग एवं इवेंट मैनजमेंट कंपनी है। कंपनी को पूर्व में भी बिहार सरकार से अनुदान मिल चुका है।कंपनी के सीईओ पश्चिमी चंपारण के मो.शाहिद वही पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन प्रखंड के बरवाखुर्द गांव निवासी समाज सेवी रमेश सिंह के पुत्र कंपनी के कम्युनिटी मैनेजर प्रशांत कुमार, अंशुमान ठाकुर, बिहान गौड़ एवं सुधांशु सिंह ने मिलकर इस स्टार्टअप कंपनी को खड़ा कर धरातल पर लाया है। प्रशांत कुमार के इस उपलब्धि पर गांव एवं परिजनों में हर्ष है।

