एयरपोर्ट अधिग्रहित भूमि के मुआवजे में एकरूपता की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन
रक्सौल। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में एयरपोर्ट के पास अधिग्रहित की गई भूमि के मुआवजे में असमान दरों को लेकर शुक्रवार को किसानों और ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजसेवी उमेश प्रसाद चैरसिया ने किया।इस दौरान अरविंद यादव, साधु शाह, शशिकांत कुमार, धनी लाल दास, पन्नालाल पंडित, अंचल कुमार, मुकेश दास, महेंद्र शाह, हरिंदर शाह, दिलीप सिंह, लक्षण देव, महत्व किशन देव महतो, विष्णु देव महतो, पवन शाह, बलदेव शाह, शत्रुघन शाह, मुन्नी शाह, कन्हैया शाह, रामस्वरूप शाह सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट परियोजना के लिए लगभग छह मौजा की भूमि अधिग्रहित की गई है, लेकिन मुआवजे की दरों में भारी अंतर है। एकडेरवा और चिकनी मौजा में 17 लाख रुपये प्रति एकड़, सिंहपुर में भी 17 लाख, सिसवा और चंदुली में 11 लाख, जबकि भरतमही में मात्र 5 लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा तय किया गया है।
समाजसेवी उमेश प्रसाद चौरसिया ने कहा कि जब जमीन एक जैसी है, तो मुआवजे की दर भी एक समान होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने “एक जमीन, एक दाम” की मांग नहीं मानी, तो किसान प्रखंड से लेकर राजधानी तक आंदोलन करने को मजबूर होंगे। साथ ही जबतक समान मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक किसान मुआवजा राशि स्वीकार नहीं करेंगे।

