दिलीप यादव बने जिला को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष
– प्रतिद्वंदी उम्मीदवार को 34 मतो से हराया
-समर्थको ने जताया खुशी का इजहार
मोतिहारी। जिला के कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कायम सस्पेंस समाप्त हो गया।
दिलीप यादव ने 34 मतों से जीत दर्ज कर बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में स्थित राधाकृष्णन भवन में वोटिंग की गई। शाम 4:30 बजे तक वोटिंग के बाद मतगणना कार्य शुरू हुआ। इस बीच मैदान में उतरे दो उम्मीदवारों के समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत का दावा करते दिखे। लेकिन अंततः पूर्व में उक्त पद पर रहे दिलीप यादव जीत गए।
उन्हें 207 वोट प्राप्त हुए। वही निवर्तमान को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष रहे स्वर्गीय सुदर्शन प्रसाद सिंह के पुत्र अखिलेश कुमार सिंह को 173 मत मिला। इस तरह से दिलीप कुमार यादव 34 मत से यह चुनाव जीतकर पूर्वी चंपारण जिला के को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। जीत के साथ श्री यादव के समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
कलेक्ट्रेट में उनके पक्ष में नारे लगाए और खुशी का इजहार किया। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह से प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। इस जीत पर कईयो ने बधाई दी है। इनमें शिक्षक संघ के नेता प्रमोद यादव, हरसिद्धि प्रखंड प्रमुख के पुत्र मनोज कुमार जयप्रकाश यादव, तेतरिया के पूर्व प्रखंड प्रमुख आदि कईयो के नाम शामिल है।

