नगर निगम के समग्र विकास के लिए सदैव तत्पर: मेयर

नगर निगम के समग्र विकास के लिए सदैव तत्पर: मेयर
Facebook WhatsApp


-वार्ड नंबर 22 में निर्माणाधीन नल का काम जोरों पर

मोतिहारी। नगर निगम मोतिहारी की  महापौर प्रीति कुमारी  के दूरदर्शी नेतृत्व एवं निर्देश पर नगर निगम बोर्ड से पारित अति महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं के अंतर्गत शहर में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने का कार्य  जोर पकड़ लिया है। इस क्रम में वार्ड संख्या-22 में बाजार समिति के सामने सोहन केडिया की दुकान से पंडाल चौक तक आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। लगभग 1 करोड़ 84 लाख की लागत से हो रहे,  मुख्य नाला एवं सड़क निर्माण कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जल-जमाव की  समस्या से स्थायी निजात मिल जाएगा। इसके साथ ही जिले भर से आने वाले व्यावसायिक, दुकानदारों एवं आम नागरिकों के लिए आवागमन और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो सकेगा।

बकौल मेयर नगर निगम के द्वारा शहर के समग्र एवं सतत विकास को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण, नाला एवं जलनिकासी व्यवस्था, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइटिंग तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण पर लगातार कार्य की जा रही है।  परियोजनाएं न केवल स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर में सुधार लाएगी, बल्कि शहर के व्यापारिक, आर्थिक विकास एवं शहरी सौंदर्यीकरण को भी नई गति प्रदान करेगी। नगर निगम
वासियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी प्रकार की विकास योजनाओं के माध्यम से मोतिहारी को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक शहर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page