स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्यो ने शहीद देवी लाल साह को नमन किया

स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्यो ने शहीद देवी लाल साह को नमन किया
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने अपने राष्ट्रीय कार्यक्रम  शहीदों के नाम का आयोजन  मिस्कौट मोहल्ला स्थित सेनानी देवी लाल साह की मूर्ति के नीचे किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने राष्ट्र ध्वज फहराया। उक्त अवसर पर पूर्व प्राचार्य शशि कला कुमारी, केके पाठक, बीटी शर्मा सहित अन्यों ने राष्ट्रगान गाया। वहीं समता मूलक राष्ट्र  निर्माण का संकल्प दिलाया गया। देवीलाल  साह की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया।  ठंड के बावजूद काफी संख्या मेें सेनानी परिवार के सदस्यो ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिला शिक्षा उपाधीक्षक शशिकला कुमारी ने की।

आयोजक संजीव साह ने कहा की मेरे दादा देवी लाल साह ने गाधी जी को बंजरिया पंडाल की जमीन दान दी थी, जहां आज गांधी आश्रम  बना है। आश्रम का शिलान्यास गांधी जी ने किया था।

शशिकला कुमारी ने कहा कि देश हमेशा सेनानियों के त्याग बलिदान का ऋणी  रहेगा। हम जब उनके परिकल्पना का राष्ट्र निर्माण कर पाएंगे। अशोक वर्मा ने राष्ट्रीय कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार व्यक्त किया। वहीं उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी पेंशन, चिकित्सा, ट्रेन और बस में मुफ्त यात्रा एवं सरकारी कार्यो में सुविधा और प्राथमिकता देने की मांग की।

मौके पर  प्रो. विजय शंकर पांडेय ने सेनानियों के नाम पर मोहल्ले एवं गांवो का नामकरण करने का प्रस्ताव रखा।  सेनानी पुत्र ध्रुव त्रिवेदी,    डॉ. चंदन कुमार, प्रो. राम निरंजन पांडेय, देवव्रत श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव अधिवक्ता, चंद्रमा यादव के अलावा अन्य कई लोग थे  धन्यवाद ज्ञापन कौशल किशोर पाठक ने किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page