कलवार छात्रावास के निर्माण के लिए 26 फरवरी को होगा भूमि पूजन  

कलवार छात्रावास के निर्माण के लिए 26 फरवरी को होगा भूमि पूजन  
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। कलवार कल्याण सेवा ट्रस्ट की एक बैठक हुई। ट्रस्ट कलवार छात्रावास का निर्माण करायेगी। जिसके लिए 26 फरवरी को भूमि पूजन का निर्णय लिया गया।  शहर से सटे बंजरिया में बघौत बाबा मंदिर के पास विधिवत भूमि पूजन संपन्न कराया जाएगा। ट्रस्ट का उद्देश्य है कि समाज के गरीब, मेधावी और दूर-दराज से आने वाले छात्रों को शिक्षा के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध हो।

बैठक में अध्यक्ष जगत नारायण प्रसाद, संरक्षक प्रो. चंद्रभूषण प्रसाद, महासचिव उमेश प्रसाद साह, उपाध्यक्ष डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. नवीन कुमार, शशिभूषण कुमार,  दिनेश कुमार, रामबाबू प्रसाद, ओमप्रकाश प्रसाद, दिलीप प्रसाद, पत्रकार चंदन जायसवाल, अशोक कुमार, राजू कुमार सहित सैकड़ो सदस्य मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page