मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ करें ठोस कार्रवाई:एसडीपीओ  

मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ करें ठोस कार्रवाई:एसडीपीओ  
Facebook WhatsApp


– घने कोहरे में गश्ती तेज करते हुए वाहनों की जांच का निर्देश
– केस के अनुसंधान एवं फरारियों की गिरफ्तारी में तेजी का निर्देश
– कार्यो में शिथिलता पर एसपी को अनुशंसा की चेतावनी

रक्सौल। डीएसपी कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजन डीएसपी मनीष आनंद की अध्यक्षता में हुई, जिसमें  श्री कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को   गांजा, शराब सहित अन्य तरह के मादक पदार्थों कि तस्करी व बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की दिशा में ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि इस कार्य में कोताही बरतने वाले थानाध्यक्षो के विरूद्ध कारवाई की अनुशंसा की जायेगी। थाना में दर्ज कांडो की समीक्षा,  लंबित कांडों के तेजी से निष्पादन, फरार चल रहे अभियुक्तों, कोर्ट वारंटियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। वहीं उन्होने बैंको में लगे सीसीटीवी कैमरे की नियमित जांच करने, संदिग्धों पर नजर रखने तथा नियमित वाहन जांच करने का निर्देश दिया।

बिना किसी काम के रात में मोटर साईकिल से घूमने वालों की जांच हर हाल में करने को कहा। घने कोहरे में रात्री गश्ती पर बल दिया।बैठक में रक्सौल इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार, छौडा़दानों रंजय कुमार, रक्सौल थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार,  हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान, छौड़ादानो प्रभात कुमार, रामगढ़वा राजीव कुमार, नकरदेई भरत कुमार, हरपुर राहुल कुमार, दरपा अनीश कुमार, शुभम कुमारी, भेलाही मुन्ना कुमार, आदापुर पप्पू पासवान, महुअवा मनोज कुमार, पलनवा अनिल कुमार मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page