ठोकर से मौत मामले में नपे सुगौली सर्किल इंस्पेक्टर एवं एसआई

ठोकर से मौत मामले में नपे सुगौली सर्किल इंस्पेक्टर एवं एसआई
Facebook WhatsApp


-अनियमितता के विरूद्ध डीआईजी ने डीएसपी से कराई जांच, 60 हजार में हुई थी डील
-टैक्टर मालिक के भाई है एसआई, प्रभाव में आए सर्किल इंस्पेक्टर
मोतिहारी। ट्रैक्टर की ठोकर से मौत के मामले में 60 हजार लेकर ट्रैक्टर मालिक के पक्ष में पीड़ित पर समझौता के लिए दबाव बनाने का गंभीर मामला साबित होते ही डीआईजी ने सुगौली के सर्किल इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही संबंधित कांड के आईओ सुगौली की महिला सब इंस्पेक्टर निधि कुमारी को भी निलंबित करते हुए दैनिक भत्ता पर रहने के साथ ही विभागीय कार्रवाई हेतु स्पष्टीकरण पूछा गया है।

उक्त कारवाई चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय ने की है। बताया गया है कि 15 अगस्त 2025 को सुगौली के जनता चैक पर सड़क दुर्घटना में मोहम्मद अली की मौत हो गई थी । वह अपने घर तुरकौलिया के जयसिंहपुर बेलही से सुगौली थाना क्षेत्र में अपने ससुराल बाइक से जा रहे थे। इस बीच सुगौली के जनता चैक पर ट्रैक्टर की ठोकर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी सदर अस्पताल में मौत हो गई।

घटना को लेकर मृतक की पत्नी इंद्री खातून ने डीआईजी के जनता दरबार में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। मामले के गंभीरता को देखते हुए डीआईजी ने इस पूरे मामले की जांच प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार को सौंप दिया। जांचोंपरांत रिपोर्ट आते ही सुगौली के अंचल निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया गया, साथ ही कांड की अनुसंधानकर्ता एसआई निधि कुमारी को भी लापरवाही और अनियमितता को लेकर सस्पेंड किया गया है।

बताया गया है कि ट्रैक्टर मालिक बृजेश कुमार मिश्रा के भाई बिहार पुलिस में ही सब इंस्पेक्टर है, जिनके मेल में आकर सुगौली के सर्किल इंस्पेक्टर ने पीड़िता पर समझौता का दबाव बनाया। 60 हजार रिश्वत लेने का भी आरोप लगा है।  

मामले में सर्किल इंस्पेक्टर के फोन काॅल का सीडीआर भी निकाला गया है। जिसमें बृजेश मिश्रा के भाई से उनकी काफी बातचीत होने के सबूत मिले हैं। फिलवक्त इस पूरा मामला गंभीर माना जा रहा है,  क्योंकि सीआई पुलिस महकमे में एक जिम्मेवार ओहदे पर रहते हुए ऐसा किए है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page