सड़क दुर्घटना में युवक की मौत से दो परिवारों में मातम

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत से दो परिवारों में मातम
Facebook WhatsApp


– 30 अप्रैल को थी शादी, दहेज में ससुराल से मिली थी अपाची

कोटवा। थाना क्षेत्र के पोखरा पंचायत के टालवा गांव में एक हृदयविदारक घटना हो गई। गांव के युवक पंकज कुमार सहनी (20) की गुरुवार को केसरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसेनी हाई स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पंकज इंदु सहनी का सबसे बड़ा पुत्र था। उसके बाद परिवार में दो बहनें और एक छोटा भाई है। जानकारी के मुताबिक पंकज की शादी तय हो गई थी। आगामी 30 अप्रैल को तुरकौलिया थाने के शंकर सरैया हरदिया गांव निवासी रत्नेश सहनी की पुत्री से उसकी शादी होनी थी।

जिसको लेकर सभी तैयारियां अंतिम दौर में थी। बताया गया है कि होने वाले ससुराल पक्ष से पंकज को भेट स्वरूप अपाची बाइक मिली थी। जिससे वह एक करीबी विकास कुमार के साथ नए साल पर पिकनिक मनाकर केसरिया से घर लौट रहा था। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी।

मुखिया मुखलाल राम ने बताया कि नव वर्ष मनाने के बाद पंकज उसी नई बाइक से घर लौट रहा था इस बीच यह हादसा हो गया। केसरिया के हुसेनी हाई स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।घटना के बाद जहां पंकज के परिजनों में गहरा दुख है, वहीं होने वाले ससुराल पक्ष में भी मातम पसरा हुआ है। शादी की खुशियां पल भर में गम में बदल गईं। गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page