जलयात्रा के साथ नौ दिवसीय अष्टयाम शुरू

जलयात्रा के साथ नौ दिवसीय अष्टयाम शुरू
Facebook WhatsApp


संग्रामपुर। देश मे शांति के लिए घुसियार ब्रह्म स्थान शिव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय अष्टयाम के लिए शुक्रवार को जल यात्रा निकाली गई। जल यात्रा सैकड़ो महिला व पुरुष बाजे गाजे के साथ घुसियार ब्रह्म स्थान शिव मंदिर परिसर से चलकर गंडक नदी के बिन्दटोली घाट पहुंचे, जहां यज्ञ के आचार्य पंडित राहुल पाण्डेय व राज नारायण पाण्डेय के मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा गया।

 नव युवक पूजा समिति ब्रह्म स्थान के अध्यक्ष आदित्य कुमार पांडेय व सचिव संतोष पांडेय ने बताया कि उक्त नौ दिवसीय अष्टयाम नये साल के अवसर पर विगत पांच वर्षों से   होते आ रहा है। उक्त अष्टयाम  3 जनवरी से शुरू होकर आगामी 12 जनवरी तक चलेगा। अष्टयाम को सफल बनाने में पूर्व जिप सदस्य आशुतोष उर्फ पप्पू पांडेय, महेश्वर पांडेय, गोलू पांडेय, सुनील उपाध्याय, रमेश पांडेय सहित समस्त ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page