पीड़ित महिला की मददगार बन नज़ीर बने  नगर कोतवाल राजीव रंजन 

पीड़ित महिला की मददगार बन नज़ीर बने  नगर कोतवाल राजीव रंजन 
Facebook WhatsApp

– नेपाली मूल की कैंसर पीड़ित बच्ची की मां कोहरा का संभव मदद कर मिशाल पेश किया 

मोतिहारी। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने मानवता की एक बड़ी मिसाल पेश कर नज़ीर बन गए हैं। उन्होंने शरण नर्सिंग होम के बाहर ब्लड कैंसर से पीड़ित  मासूम बच्ची को गोद में लिए बिलखती एक नेपाली महिला की मदद कर  साबित किया है कि पुलिस केवल कानून की रक्षक ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों को सहारा भी देती है।

जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष राजीव रंजन गश्त के दौरान शरण नर्सिंग होम के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे बैठी एक महिला पर पड़ी, जो अपनी बच्ची को गोद में लिए रो रही थी। थानाध्यक्ष को महिला की हालत संदिग्ध लगी, तत्पश्चात वे खुद उसके पास पहुंचे और उससे बातचीत की। महिला ने बताया कि उसकी बच्ची ब्लड कैंसर से पीड़ित है। इलाज के लिए न तो उसके पास पैसे हैं और न ही खाने की कोई व्यवस्था। वह नेपाल से इलाज की उम्मीद लेकर यहां आई थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण पूरी तरह टूट चुकी थी।

महिला की आपबीती सुनकर थानाध्यक्ष श्री रंजन तत्काल महिला और उसकी बच्ची को अपनी गाड़ी में बैठाया। पहले तो उन्हें भोजन कराया।  बाद में  अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि महिला को कुछ राहत मिल सके। इतना ही नहीं, थानाध्यक्ष ने महिला को रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया और उसके घर लौटने के लिए ट्रेन का टिकट भी कटवाया। उन्होंने महिला को सुरक्षित उसके घर जाने की व्यवस्था कर दी।

नगर थानाध्यक्ष के इस मानवीय कदम की जानकारी जैसे ही सामने आई, लोगों ने उनके इस प्रयास की  सराहना करने लगे। लोगों का कहना है कि राजीव रंजन जैसे अधिकारी समाज में विश्वास और संवेदनशीलता को मजबूत करते हैं। उनकी यह पहल न केवल पुलिस की सकारात्मक छवि को दर्शाती है, बल्कि यह भी सिखाती है कि जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची मानवता है।

 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page