स्वराज से सुराज के लिए स्वदेशी अपनाए: प्रमोद 

स्वराज से सुराज के लिए स्वदेशी अपनाए: प्रमोद 
Facebook WhatsApp

–  सीकरीया शिक्षण संस्थान में आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम का आयोजन 

मोतिहारी। आत्मनिर्भर भारत, हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी कार्यक्रम सीकरीया शिक्षण संस्थान में मनाया गया।  उद्घाटन विधायक प्रमोद कुमार, भाजपा युवा नेता यमुना कुमार सीकरीया, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, भाजपा नेत्री डॉ.हिना चंद्रा, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मीना मिश्रा, उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रिंसिपल प्रीति दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी छात्र एवं सभी अतिथियों ने स्वदेशी संकल्प अपनाने के साथ किया। सभी अतिथियों ने स्वदेशी को अपनाने के लिए उसके महत्व के बारे में छात्रों को बताया। विधायक श्री कुमार ने कहा में स्वराज से सुराज की ओर बढ़ना चाहिए। इसके लिए हम सभी को अपने देश अपने गांव के वस्तुओं का उपयोग करनी चाहिए।

सभी लोग विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करें। यमुना सीकरीया ने कहा मोदी सरकार का संकल्प है कि देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने। इसके लिए सरकार लगातार योजना ला रही है। फलस्वरूप युवा वर्ग अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी को अपनाने के लिए कृत संकल्पित हो।

उप महापौर डॉ. लालबाबू  ने कहा स्वदेशी अपनाकर ही हम विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकते हैं। अंत में स्वदेशी के संकल्प लेने वाले सभी लोगों को मेडल से सम्मानित किया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page