स्कूल के नजदीक तालाब से मिले स्कूली बच्चे का शव मामले में तीन दिन से शिक्षक हिरासत में

स्कूल के नजदीक तालाब से मिले स्कूली बच्चे का शव मामले में तीन दिन से शिक्षक हिरासत में
Facebook WhatsApp

परिजन लगातार शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज करने की कर रहे है मांग

तीन दिन से शिक्षक भी हैं हिरासत में

कोटवा। मच्छरगावा पंचायत के बनकटवा मध्य विद्यालय से 2 दिसंबर को गायब हुए बच्चे 11 वर्षीय रवि कुमार का शव तीन दिन बाद स्कूल के नजदीक तलाब से मिला था। उस संदिग्ध मौत को लेकर ग्रामीण सहित परिजनों ने शिक्षकों के विरुद्ध कारवाई करने की मांग की है। नाराज परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम होने के बाद भी तीन दिन तक शव को डिफ्रीज में रखा। उनका कहना था कि जबतक शिक्षकों पर कारवाई नहीं होगी तब तक वे लोग शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

इस बीच स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों के पहल के बाद पोस्टमार्टम के तीसरे दिन शव का अंतिम संस्कार किया गया । इस घटना की पड़ताल में स्वयं पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात मौके पर पहुंचे थे और परिजनों को घटना में दोषियों पर उचित कारवाई करने का भरोसा दिया था। इधर काफी मशक्कत के बाद सोमवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की पहल पर बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि वे लगातार घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजन शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं।

वहीं स्कूल के शिक्षक अभी भी पुलिस कस्टडी में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। परिजन कोटवा पुलिस पर भी नाराज है , उनका कहना है पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है। इस बीच एक वायरल ऑडियो की चर्चा भी जोरो पर है जिसमें थानाध्यक्ष की बातें है। वह ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।परिजनों का कहना है कि पुलिस उन्हें न्याय दिलाने के बजाय दबाव बना रही है।

ज्ञात हो कि रवि कुमार 2 दिसंबर को विद्यालय परिसर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। लगातार खोजबीन के बाद 5 दिन बाद उसका शव स्कूल के बगल स्थित तलाब से बरामद किया गया था। इस पूरे घटना की जांच में जहा पुलिस अधीक्षक पहुंचे वही डॉग स्क्वायड , टेक्निकल सेल आदि भी लगातार काम कर रही है। हालांकि इस घटना के उद्भेदन में पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी काफी अहम माना जा रहा है, जिसके बाद पुलिस की जांच एक सटीक दिशा में होगी और मामले का पर्दाफाश हो जायेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page