मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर लिए गये कई महत्वपूर्ण निर्णय
मोतिहारी। नगर निगम की बैठक में विभिन्न वार्डों एवं क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। तत्पश्चात् तथा सभी बिंदुओं पर सर्वसम्मति से कई निर्णय लिये गये। इनमें सभी 46 वार्डों में समान रूप से लगभग 1.25 करोड़ रुपये तक की योजना को क्रियान्वित किया जायेगा। वहीं नल-जल योजना में उत्पन्न लीकेज की समस्या के शीघ्र समाधान, रोइंग क्लब रोड से एनएच की ओर जाने वाली सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने, धनौती नदी से गाद एवं जलकुंभी की सफाई के लिए विशेष अभियान,मुक्ति धाम और स्वास्थ केंद्र का निर्माण, पार्क परिसर की सफाई एवं रख रखाव, उत्क्रमित क्षेत्रों में बिजली पोल लगावाने, मोतीझील के दोनों ओर बने नए शौचालयों को चालू करने के साथ ही सभी प्रमुख चौक चौराहे और विभिन्न वार्डों में शौचालय निर्माण का निर्णय लिया गया। वहीं ओवरब्रिज निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण नाला जाम होने एवं जल निकासी की समस्या पर चिंता व्यक्त की गई, फलस्वरूप तत्काल समाधान कराने का निर्णय लिया गया।

