बिना नम्बर प्लेट के वाहनों पर कारवाई तय: एसपी
मोतिहारी।अगर आपकी गाड़ी पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं है तो आप कारवाई के लिए तैयार हो जायें। एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसके विरुद्ध बड़ा ऐलान कर दिया है। ऑपरेशन नम्बर प्लेट के तहत अब बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहनों पर तत्काल कड़ी कारवाई की जाएगी। बकायदा एसपी ने आम आदमी से भी यह अपील कर दिया है कि कही भी कोई गाड़ी बिना नम्बर प्लेट का दिख जाय तो शीघ्र पुलिस को सूचना दी जाए , कारवाई जरूर होगी। ऐसे में अब बिना नंबर प्लेट के वाहन वाले सावधान हो जाए। इन दिनों वाहन की चोरी भी जिले में एक बड़ी समस्या बन कर उभरी है। आए दिन वाहन चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हो गए है।
बाईकों की कौन कहे चारपहिया वाहन भी धड़ल्ले से चोरी किए जा रहे है। माना जा रहा है कि यह भी एक वजह है जिसके कारण बिना नम्बर प्लेट वाले वाहनों पर कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है। दूसरी ओर बिना नम्बर प्लेट के बाईकों को तस्करी सहित अन्य अपराध के लिए इस्तेमाल की जाती है , ऐसे में पुलिस कप्तान की आपरेशन नम्बर प्लेट की घोषणा एक बेहतर पहल मानी जा रही है।

