छतौनी में स्कॉर्पियो पर लदी 169 किलो गाँजा जब्त, दो गिरफ्तार
मोतिहारी। गुप्त सूचना के आधार पर छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया मोड़ के समीप पुलिस ने एक स्कॉर्पियो पर लदा भारी मात्रा में मादक पदार्थ गाजा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना मिलने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस टीम ने उक्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली नंबर स्कॉर्पियो को बरामद किया है। जिस पर 169.2 किलोग्राम गाजा लदा हुआ था। पुलिस की इस छापेमारी में दो तस्करों के अलावे उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी जप्त किए गॉॉए हैं। छापेमारी टीम का नेतृत्व सदर डीएसपी 1 दिलीप कुमार कर रहे थे। मामले में अपर थानाध्यक्ष छतौनी रजनीश कुमार ने बताया है कि पुलिस सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए मौके पर पहुंची जहां उक्त स्कॉर्पियो को जप्त कर उसकी तलाशी ली गई तो गाड़ी के अंदर छुपा कर रखा गया गांजा की खेप को जप्त करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया है कि मादक पदार्थ के तस्करी के सिंडिकेट को खंगाल जा रहा है। वहीं इसको लेकर एफआईआर दर्ज की गई है।

