बाइक चोरों के विरुद्ध पुलिस का चलेगा अभियान
-मामले में एसपी सख्त, थानाध्यक्षों को निर्देश जारी
मोतिहारी। बाइक चोरी की बढ़ी घटनाओं को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने सख्त रूख अख्तियार किया है। नगर, छतौनी सहित अन्य थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी से लोग परेशान है। नगर थाना के सामने ही एक मिट चावल की दुकान से नव दम्पति की स्प्लेंडर बाइक चोरों ने गायब कर दी। दंपति बाइक खड़ी कर होटल में खाना खाने के बाद बाहर निकले, इस बीच चोरो ने उनकी स्प्लेंडर बाइक गायब कर दी। इस तरह की अन्य कई घटनाएं नगर पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रही है।
यहां बता दे कि हाल के दो-तीन महीनों में शहर बाजार की कौन कहे, अब लोगों के दरवाजे पर भी उनकी बाइक सुरक्षित नहीं है। एसपी ने थाना अध्यक्षों को इसके लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है। एसपी श्री प्रभात ने बताया है कि बाइक चोर गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसको लेकर थानाध्यक्षों को निर्देश दिया जायेगा। आने वाले दिनों में चोरी के इस पूरे सिंडेकेट का पटाक्षेप कर दिया जायेगा।

