जिहुली मुखिया ने महादलित की बेटी का कन्यादान कर मिशाल बने
-पंचायत के महादलित समाज के बालदेव मली की बेटी कविता का किया विधिवत कन्यादान
पूर्वी चंपारण। जिले के पताही प्रखंड के जिहुली पंचायत के चर्चित मुखिया एवं भाजपा नेता विकास कुमार उर्फ निक्कू सिंह ने अपने पंचायत के महादलित समाज की बेटी का कन्यादान कर मिसाल पेश किया है।
उन्होंने अपने पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी बालदेव मली (डोम) की पुत्री कविता कुमारी का गुरुवार की रात कन्यादान किया है। कविता कुमारी की शादी पूर्वी चंपारण के छौड़ादानो निवासी अनिल मली के साथ हुई है। मुखिया सवर्ण समाज के है । इसके बावजूद भी भेदभाव एंव छुआछूत को मिटाकर महादलित समाज की बेटी को अपनी बेटी मान कर अपने खर्च से कन्यादान किया। इसको लेकर प्रखंड के सभी पंचायतों के चौक चैराहे पर मुखिया का खूब चर्चा एंव सराहना हो रही है। मुखिया अबतक अपने पंचायत के करीब एक दर्जन से अधिक असहाय एंव गरीब परिवार को चिन्हित कर अपने खर्च से कन्यादान कर चुके है।
मुखिया एंव मुखिया की पत्नी ब्यूटी कुमारी द्वारा कन्यादान में वर बधू को कपड़ा, बर्तन, सोना एंव रुपया पैसा के साथ कई उपयोगी समान दिया जाता है। इस तरह की पहल को लेकर मुखिया निक्कू सिंह ने बताया की प्रतिवर्ष उनके द्वारा अपने पंचायत के सभी वार्ड से एक एक गरीब एंव असहाय परिवार को चिन्हित कर अपने खर्च से कन्यादान करने का संकल्प लिया है। ताकि गरीब परिवार को मदद किया जा सके। उन्होंने बताया कि पंचायत में यह पहल छुआछूत एंव भेदभाव को मिटाने के उद्देश्य से भी किया जाता है।

