दीपउ कट पर लोगों की जिंदगियां फिर से भगवान भरोसे

दीपउ कट पर लोगों की जिंदगियां फिर से भगवान भरोसे
Facebook WhatsApp

भीषण हादसे के बाद भी पुलिस की उपस्थिति नहीं , लोगो ने कहा कि नहीं रहता कोई पुलिस वाला

कोटवा। दीपउ कट पर भीषण सड़क हादसे के बाद जनजीवन सामान्य हो चला है पर आम लोगों के लिए अब भी खतरा बना हुआ है। सरकारी आदेश के मुताबिक उक्त कट पर मजिस्ट्रेट के अलावा दो पुलिस पदाधिकारी वह आठ सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी , जबकि मौके पर एक भी पुलिस वाले की उपस्थिति नहीं है। इस संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि कोई पुलिस वाला यहां नहीं आता है। लोगों का कहना है कि कभी कोई पदाधिकारी जांच के दौरान जब यहां आता है तो कुछ देर के लिए पुलिस वाले दिखाई देते हैं।

ऐसे में सवाल उठता है कि इतनी बड़ी हादसा होने के बावजूद प्रशासनिक आदेश का असर जमीनी स्तर पर शून्य है । इसको लेकर लोगों के अंदर सुरक्षा को लेकर संशय की स्थिति बन गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस की डायल 112 की टीम शाम के समय में एक-दो घंटे यहां खड़ी रहती है , अन्य वक्त में पुलिस का कोई पता नहीं रहता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जबतक कट बंद नहीं होता या फ्लाई ओभर ब्रिज का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक प्रशासन को सुरक्षाबलों की प्रतिनियुक्ति करनी चाहिए , जिससे कि लोग सुरक्षित तरीके से कट पर आवाजाही कर सके। यहां बता दे कि 30 दिसंबर को भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई थी। अनियंत्रित ट्रक ट्रॉली ने 6 बाइक और एक ई रिक्शा को बुरी तरह से रौंद दिया था , जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी जबकि आधे दर्जन लोग घायल हुए थे। इस घटना को लेकर जम कर बवाल हुआ था।

प्रभात रंजन मुन्ना की रिपोर्ट

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page