शादी के 14 वर्ष बाद रंजना बनी बीपीएससी शिक्षिका
-लगातार सरकारी नौकरी की कर रही थी तैयारी, परिजनों में खुशी
हरसिद्धि। शादी के 14 वर्ष बाद बारमसवा गांव की बहु रंजना बीपीएससी कम्प्लीट कर शिक्षिका बनी हैं। रंजना उक्त गांव के बाला सिंह की पतोहू व धर्मेंद्र कुमार की पत्नी हैं। शिक्षिका बनने पर पति धर्मेंद्र गांव में मिठाईया बांटकर खुशी का इजहार किया। बता दे कि चकिया के अहिमनछपरा गांव के ध्रुपदेव ठाकुर की पुत्री रंजना की शादी वर्ष 2011 में धर्मेंद्र से हुई। रंजना ने बताया की शादी के बाद अपने बूढ़े सास-ससुर की सेवा एवं घर की गृहस्थी संभालते हुए पढ़ाई जारी रखी। ससुर बाला सिंह व पति ने का भरपूर सहयोग मिला। फलस्वरूप बीपीएससी से शिक्षक की परीक्षा दी, लेकिन रजल्ट पेंडिग था। उसी का परिणाम विलंब से आया है। वह दरभंगा जिले के केवटी स्थित कमलदाह विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्य करेगी। उसकी सफलता पर पूर्व मंत्री सह विधायक कृष्णनंदन पासवान, एमएलसी महेश्वर सिंह, पैक्स अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, पूर्व मुखिया जयनारायण राय सहित अनेको ने बधाई दी है।

