एड्स के खिलाफ सदर अस्पताल से निकाली  रैली

एड्स के खिलाफ सदर अस्पताल से निकाली  रैली
Facebook WhatsApp


-स्वास्थ्य व उप स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को  जागरूक किया

-एडस के मामले में 539 पुरूष एवं 42 गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव
मोतिहारी। सदर अस्पताल से नर्स व स्वास्थ्य कर्मियों ने एड्स के खिलाफ रैली निकाली। रैली के माध्यम से एड्स जैसे गंभीर एवं जानलेवा बीमारी के प्रति सुरक्षित रहने का संदेश दिया गया।  संचारी सह एड्स  नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. संजीव ने बताया कि बिहार शताब्दी एड्स  पीड़ित कल्याण योजना के तहत मरीज को 1500 रुपए मासिक तथा 18 से कम उम्र के बच्चों को  1000 परवरिश के रूप में मासिक देने का प्रावधान है, उन्होंने बताया कि लगातार बुखार आना, बिना कारण अचानक शरीर का वजन घटना, लगातार पेट खराब तथा खांसी की स्थिति कायम रहना एड्स का मूल लक्षण है। डॉ. संजीव ने कहा की हर साल की भांति इस वर्ष भी 1 दिसंबर 2025 को एड्स दिवस के अवसर पर जिला एड्स नियंत्रण इकाई और जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन एवं प्रभात फेरी निकाला गया।

जिसे सीएस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पर्यवेक्षक संजय जायसवाल ने कहा की युवा वर्ग जो जानकारी और शिक्षा के अभाव में गंदा वीडियो देखकर गलत संबंध अपना रहे और एचआईवी को फैला रहे हैं। जनवरी 2025 से अक्टूबर 2025 तक 57696 पुरुष और महिला का एचआईवी जांच हुआ है, जिसमें 539 पॉजिटिव पाए गए वहीं 61101 गर्भवती महिलाओ की जांच में 42 पॉजिटिव पाए गए। ए आर टी पर 11449 मरीज पंजीकृत है जिसमें 6200 मरीज दवा ले रहे हैं, 4847 मरीज लाभार्थी योजना का लाभ ले रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीडीओ, डीपीएम,डीएस, तथा सदर अस्पताल के कर्मी एवं  ए आर टी,पी पीटीसी, आईसीटीसी, एसटीडी, टीआई तथा सीएससी के सभी कर्मियों का सहयोग रहा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page