बिहार टीचर्स मंच प्रमंडलीय समिति की कार्यकारिणी गठित
मोतिहारी। बिहार टीचर्स मंच एक ऐसा शैक्षिक मंच है जो लगातार शिक्षकों द्वारा किए गए नवाचार को एक नवीन मंच प्रदान कर रहा है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र स्थित विद्यालय को इस मंच से जोड़ने के उद्देश्य से प्रखंड से लेकर प्रमंडलीय स्तर तक कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। इस क्रम में मंच के संस्थापक कुमार गौरव ने तिरहुत प्रमंडल के 11 सदस्य समिति का गठन किया है। इसमें अल्का शुक्ला अध्यक्ष, माला सिन्हा, पुष्पा गुप्ता उपाध्यक्ष, सादिया खान सचिव, राजीव कुमार, अर्चना कुमारी, उषा कुमारी व रंजीत कुमार उप सचिव तथा दानिश अली व नरेंद्र कुमार मीडिया प्रभारी व सुजीत कुमार झा कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इस बाबत श्री गौरव ने बताया कि मंच का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों द्वारा किए गए नवाचार और गतिविधि को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचना है, ताकि लाखों शिक्षक व छात्र लाभ प्राप्त कर सकें।

