सदर अस्पताल परिसर से परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा की शुरुआत

सदर अस्पताल परिसर से परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा की शुरुआत
Facebook WhatsApp


– स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी व अस्थायी विधियों की दी जा रही जानकारी
-बढ़ती जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूक करना विभाग का लक्ष्य: अस्पताल अधीक्षक

मोतिहारी। सदर अस्पताल के एमसीएच परिसर से परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा की शुरुआत डीएस डॉ. एस. एन. सत्यार्थी की नेतृत्व में की गई। डीएस ने कहा की जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को स्थायी व अस्थायी विधियों की जानकारी दी जा रहीं है। माला डी, कंडोम, गर्भ निरोधक दवा व अन्य सामग्री वितरित की जा रहीं है। ताकि-जिले में बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाया जा सकें। डीसीएम नंदन झा ने कहा की 12 दिसम्बर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा संपादित किया जाएगा।  सभी आशाओं को निर्देशित किया गया है की परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। वहीं पीएसआई जिला प्रतिनिधि अमित कुमार ने कहा की सदर अस्पताल व चिन्हित स्थानों पर सब ड्रमल इम्प्लांट की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे बढ़ती जनसंख्या पर तुरंत रोकथाम सम्भव हो रहा है। इस अवसर पर कॉउंसलर के द्वारा सामग्री का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि नसबंदी के लिए पुरुष लाभार्थी को 3000   एवं प्रेरक को 400 रुपए प्रोत्साहन के तौर पर दिए जाने का प्रावधान है। जबकि महिला बंध्याकरण के लिए लाभार्थी को 2000 रुपए एवं प्रेरक को 300 रुपए आर्थिक लाभ दी जाती है। मौके पर डॉ. अमृतांशु, डॉ. सुरुचि समृति, डॉ. मुकेश कुमार कुशवाहा, प्रबंधक कौशल दुबे, संजीव कुमार, सिद्धांत कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थें।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page