चार लेबर कानून की प्रतियां जलाकर ट्रेड यूनियन के नेताओं ने विरोध जताया

चार लेबर कानून की प्रतियां जलाकर ट्रेड यूनियन के नेताओं ने विरोध जताया
Facebook WhatsApp


– मजदूरों के हित में 10 सूत्री मांगों का पत्र डीएम को सौंपा
मोतिहारी। अखिल भारतीय स्तर पर भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र एवं ऐक्टू  के आह्वान पर चार  लेबर कोड कानून की प्रतियां कचहरी चैक पर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कामरेड सतेन्द्र मिश्र एवं दिनेश प्रसाद कुशवाहा ने संयुक्त रुप से कहा कि भारत सरकार चार श्रम कानून के माध्यम से देश के मजदूरों को पुनः गुलामी के जंजीरों में बांधना चाहती है,  हम इसका विरोध करते हैं, तत्पश्चात  इस  कानून के खिलाफ क्रमिक आन्दोलन की घोषणा की। बाद  में जिलाधिकारी को एक 10 सूत्री  मांग पत्र सौंपा।

जिसमें चार श्रम कानून वापसी, मजदूरों के अधिकारों का दमन बंद करने, 3 आईपीं एक्ट, पी एक्ट 1976 को पुनः लागू करने आदि मांग शामिल है। प्रदर्शन में सुनील कुशवाहा, दीपक शर्मा, विशेश्वर कुशवाहा, अविनाश कुमार, देवरत शहा, मुकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार, श्रीभगवान साह, रामप्रवेश राम, शंभू यादव आदि शामिल थे। जानकारी दिनेश प्रसाद कुशवाहा
जिला उपाध्यक्ष, ऐक्टू ने दी है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page